{"_id":"60c4fb468ebc3e8a63158613","slug":"families-of-teachers-who-became-victims-of-corona-got-50-lakhs-baghpat-news-mrt542403286","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के शिकार बने शिक्षकों के परिजनों मिले 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के शिकार बने शिक्षकों के परिजनों मिले 50 लाख
विज्ञापन
- 21 विभिन्न मांगां को लेकर दिल्ली में सांसद को दिया शिक्षक संघ ने ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शनिवार को विभिन्न मांगाें को लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। सांसद ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जिंदगी हारने वाले शिक्षकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे दिया जाएं। शिक्षकों के स्थानांतरण में जो ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, उसे बंद कर रखा है। शिक्षकों को उनकी सुविधा के अनुसार स्थानांतरण की सुविधा दी जाएं। महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत करने में शोषण न किया जाएं। माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई जाएं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शिक्षक पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए बताया कि 15 दिन के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. आत्माराम तोमर, मास्टर प्रहलाद सिंह, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।