{"_id":"632c86587caf75210e0dcb58","slug":"fake-drugs-business-exposed-in-baghpat-and-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे, टीम ने जांच के लिए भेजे सैंपल
Thu, 22 Sep 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:29 PM IST
सार
नकली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा गया है। टीम ने जांच के लिए दवाओं के सैंपल भेजे हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बागपत और शामली में चल रहे नकली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक पेटी नकली दवाएं बरामद की गई है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दवाओं की सप्लाई करने वाले कैराना स्थित एक मेडिकल स्टोर को सीज किया गया है। छह दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमीनगर सराय मोड़ पर नकली दवाओं का कारोबार किए जाने की सूचना पर शासन ने बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम बनाई थी।
विज्ञापन
टीम ने गुरुवार को कस्बा अमीनगर सराय में नकली दवाइयों की सप्लाई करने वाले अकबर खान और आमिर को दवाइयों के दो बैग के साथ सराय मोड़ से दबोच लिया। इनसे पूछताछ के बाद नाला एलम थाना कांधला जिला शामली निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
इन्होंने बताया कि यह कैराना से दवाई लेकर आते हैं। इसके बाद टीम कैराना में खैर मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो वह बंद मिला, जिसे टीम ने सीज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पुलिस को खूब सुनाई खरी-खोटी, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, मनचलों की करतूत से उजड़ गया परिवार