फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पुलिस को खूब सुनाई खरी-खोटी, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, मनचलों की करतूत से उजड़ गया परिवार

Thu, 22 Sep 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Sep 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: ruckus against Police and cremated after 19 hours
पूजा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

शादी के बाद भी मनचलों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली पूजा पाल के परिजनों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। मृतक महिला का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस समय रहते अगर मनचलों पर शिकंजा कसती, तो विवाहिता की जान बच सकती थी। सीओ सदर मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित परिवार को मनाया। 19 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।



थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी पूजा पाल ने तीन मनचलों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार शाम  सात बजे घर पहुंचा और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार को मनाने की कोशिश करते रहे। 

Muzaffarnagar Pooja suicide case: ruckus against Police and cremated after 19 hours
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से जान गई है। परिजनों ने पुलिस को खरी-खोटी भी सुनाई। मोहल्ले के जिम्मेदार लोग एकत्र हो गए। 

Muzaffarnagar Pooja suicide case: ruckus against Police and cremated after 19 hours
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ सिटी कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतका की बहनों ने उन्हें पूरा प्रकरण बताया। सीओ ने कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। करीब 19 घंटे बाद दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: ruckus against Police and cremated after 19 hours
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, दबिश
पुलिस ने शामली के नाला गांव निवासी सोनू, काजीखेड़ा गांव निवासी विजय पाल और सिसौली कसबा निवासी राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: ruckus against Police and cremated after 19 hours
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
तितावी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा निवासी सुभाष की बेटी पूजा पाल की शादी 23 अप्रैल 2022 को थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जनकपुरी निवासी दीपक से हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed