फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Failure in supply of machines due to failure, commotion

मशीनों में फाल्ट होने से सप्लाई फेल, हंगामा

Sun, 08 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Failure in supply of machines due to failure, commotion
बड़ौत के एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर खराब पड़ी मशीन - फोटो : BARAUT
मशीनों में फाल्ट होने से सप्लाई फेल, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत(बागपत)। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर बावली और बड़ौली गांव को विद्युत सप्लाई देने वाली मशीनों में शुक्रवार की देर रात्रि अचानक तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। इससे वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर जान बचायी। मशीनों में फाल्ट हो जाने से दोनों गांवों में सप्लाई ठप हो गयी। पूरी रात लोग अंधेरे में डूबे रहे। समस्या को लेकर शनिवार को लोगों ने विभागीय दफ्तर पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

हंगामा करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि दोनों मशीनों काफी समय से ओवरलोड है, जिस कारण आए दिन मशीनों को फाल्ट होना आम बात हो गयी है। मशीन में फाल्ट होने से न तो पशुओं का चारा काट पाते है और न ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहती है। रात्रि के समय भी अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। पहले कई बार मशीनों को बदलवाएं जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन फाल्ट आने पर मरम्मत कर दोबारा से सप्लाई सुचारु करा दी जाती है। शुक्रवार की रात्रि फिर से दोनों मशीनों मेें तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने मशीनों से दूर भागकर जान बचायी। सप्लाई ठप होने की सूचना अवर अभियंता गुलशन कुमार को दी, लेकिन सूचना पर कोई नहीं पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया तो सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह का कहना था कि फिलहाल सप्लाई सुचारु करा दी गयी है। प्रदर्शन करने वालों में ओमवीर, जगवीर, सोमपाल, हरेंद्र, सुखवीर, मामचंद, प्रदीप, बिजेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed