फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Failed in making 45 crore action plan

68 ग्राम प्रधान 45 करोड़ की कार्य योजना बनाने में लखनऊ जाकर हुए फेल

Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Failed in making 45 crore action plan
बागपत।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत ठोस एवं तरल पदार्थ अपशिष्ट प्रबंधन की 45 करोड़ रुपये की कार्य योजना में दोबारा बदलाव किया जाएगा। जिस कार्य योजना को 68 ग्राम प्रधानों ने लखनऊ पहुंचकर मुख्य सचिव के समक्ष पेश किया था। उसमें उन्होंने आपत्ति जताते हुए डीपीआरओ को कार्य योजना में बदलाव कर दोबारा भेजने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन के ठोस एवं तरह अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत जिले के 78 गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए चयनित किया जाएगा। जिसमें शासन के आदेश पर सभी ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरह अपशिष्ट प्रबंधन पर होने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई गई। जिसमें 68 ग्राम प्रधान 45 करोड़ रुपये की कार्ययोजना लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के समक्ष के समक्ष कार्ययोजना पेश की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कार्ययोजना देखने के बाद आपत्ति जताई और कार्य योजना बदलाव के निर्देश दिए। कार्य योजना में प्रमुख सचिव को ठोस तरल पदार्थ अपशिष्ट प्रबंधन में कई कमियां मिलीं, जिन्हें बढ़ाकर दोबारा पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य स्तरीय कमेटी जांच के बाद ठोस तरल पदार्थ अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बजट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता पर नहीं दिया ध्यान
ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर शासन के आदेश पर 45 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की। जिसमें उपकरणों की खरीदारी व अन्य कार्यों कार्ययोजना तैयार की, लेकिन जागरूकता कार्यक्रमों व प्रचार-प्रसार पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिस पर मुख्य सचिव ने विशेष आपत्ति जताई। ठोस व तरल पदार्थ अपशिष्ठ प्रबंधन पर जागरूकता गतिविधियों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
गांवों में खरीदे जाएंगे ट्रैक्टर ट्राली व ई-रिक्शा
ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में तैयार कार्ययोजना में ई-रिक्शा से लेकर ट्रैक्टर ट्राली खरीदी जाएगी। जिस में ई-रिक्शा पर 1.25 लाख रुपये तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 3.75 लाख रुपये खर्च करने का बजट जारी किया जाएगा। जिसके चलते हरेक गांव में एक या दो ई-रिक्शा खरीदने की कार्ययोजना बनाई गई है।
प्रबंधन के कार्यों के साथ दस लाख का बजट बढ़ाया
लखनऊ जाकर मुख्य सचिव के समक्ष कार्ययोजना पेश की गई। जिसमें मुख्य सचिव ने कार्ययोजना में शॉकपिट, निजी खाद के गड्ढे बढ़ाने के साथ नालियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत में खर्च होने वाला बजट दस लाख ज्यादा बढ़ा दिया है। ठोस तरह अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। - दीपक चौधरी, ग्राम प्रधान मवीकलां।
ई-रिक्शा और कर्मचारी बढ़ाएं जाएंगे
सिंघावली अहीर गांव की कार्ययोजना में शॉकपिट, खाद के गड्ढों के साथ एक ई-रिक्शा खरीदने के कार्य शामिल किए गए। जिसमें गांव की आबादी अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त ई-रिक्शा खदीदने और सफाई के लिए कर्मचारी बढ़ाने के निर्देश दिए। जिसमें हर घर में शॉकपिट बनवाया जाएगा। - सतपाल प्रधान, सिंघावली अहीर

----
कोट...
मुख्य सचिव के समक्ष जिले के 68 प्रधानों ने अपनी कार्ययोजना पेश की। जिसमें कुछ कार्य कम मिलने पर मुख्य सचिव ने कार्य बढ़ाकर दोबारा नई कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जल्द ही नई कार्ययोजना बनाकर मुख्य सचिव को भेज दी जाएगी। जिसमें राज्य स्तरीय कमेटी जांच के बाद बजट जारी करेगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed