फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Factory will be sealed if fire extinguisher is not installed

Baghpat News: अग्निशमन यंत्र नहीं लगाने पर फैक्ट्री होगी सील

Thu, 24 Oct 2024 02:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 24 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Factory will be sealed if fire extinguisher is not installed
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं निवेश मित्र पोर्टल को लेकर बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अग्निशमन यंत्र ना लगाने वाली फैक्ट्री को सील कर उनका बिजली का कनेक्शन काटकर लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होेंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को तीन दिन में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में जल निगम की टंकी का कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द ही पानी की टंकी को चालू करने के आदेश दिए। बैठक में उद्यमियों ने सौ केवी का ट्रांसफार्मर हैंडओवर नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। डीएम ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह को फायर सेफ्टी के मानक पूरे नहीं करने वाले उद्यमियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों का पालन न करने वाले उद्यमियों की फैक्टरी को सील करने के निर्देश दिए। इस मौके सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम सुभाष सिंह, जिला उद्योग उपायुक्त अर्चना तिवारी, उद्यमी योगेंद्र जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed