फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Facility of computerized slip is not available at CHC

Baghpat News: सीएचसी पर नहीं मिल रही कंप्यूटराज्ड पर्ची की सुविधा

Fri, 16 Feb 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 16 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Facility of computerized slip is not available at CHC
बागपत। बागपत और बड़ौत सीएचसी पर मरीजों को कंप्यूटराइज्ड पर्ची की सुविधा नहीं मिल रही है। स्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति न होने के कारण परेशानी बढ़ रही है। जिससे मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों को कंप्यूटराइज्ड पर्ची की सुविधा शुरु कराई गई थी। कंप्यूटराइज्ड पर्ची की सुविधा शुरु होने से मरीजों को जल्दी पर्ची उपलब्ध कराने और उनका डाटा ऑनलाइन किया जा सके। मगर बागपत और बड़ौत सीएचसी पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति न होने के कारण मरीजों को पर्ची के लिए घंटों लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सीएचसी पर कभी-कभी इंटरर्नशिप करने के लिए आने वाले प्रशिक्षुओं के सहारे कंप्यूटराइज्ड पर्ची की व्यवस्था करा दी जाती है।
विज्ञापन

- सीएचसी पर दवा लेने के लिए आया था, मगर यहां कंप्यूटर पर्ची नहीं मिलने के कारण काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा । - अलीहसन, पुराना कस्बा
- सीएचसी पर कुछ दिन के लिए कंप्यूटर से पर्ची बनाई गई थी, जो बाद में बंद कर दी है। पर्ची बनवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। - संदीप, बड़ौत
- पर्ची काउंटर पर कंप्यूटर होने के बावजूद हाथ से पर्ची बनाई जा रही है। पर्ची बनवाने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है। - दीपक, बड़ौत
-वर्जन -सीएचसी पर कंप्यूटराइज्ड पर्ची की सुविधा शुरु कराई गई थी। कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी के कारण प्रशिक्षुओं के सहारे पर्ची बनवाई जाती है। कभी कोई खराबी होने पर ही हाथ से पर्ची बनाई जाती है। - डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएचसी में पर्ची काउंटर पर डिजिटल सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कभी इंटरनेट का लिंक न आना और कभी कर्मचारी की कमी के चलते परेशानी हो रही है। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed