फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ex-soldier shot at VHP leader

पूर्व फौजी ने विहिप नेता पर गोली चलाई

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldier shot at VHP leader
- पुलिस ने फौजी को हिरासत में लेकर जब्त की बंदूक, लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। दाहा गांव में विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री पर एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। इसमें विहिप महामंत्री सहित दो लोग बाल बाल बच गए। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूर्व फौजी को हिरासत में ले लिया है। उनकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है।

दाहा निवासी पप्पन राणा का आरोप है कि वह अपने घेर में विनोद पुत्र कर्ण, विनोद पुत्र हरपाल व रामकुमार के साथ बैठे थे। उसका पड़ोसी पूर्व सैनिक देवेंद्र पुत्र पीतम अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इससे पप्पन राणा व विनोद पुत्र हरपाल भी बाल बाल बच गए। आरोपी देवेंद्र नशे में था। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल ने बताया कि पप्पन राणा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पूर्व सैनिक देवेंद्र को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक जब्त कर ली है। बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed