फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ex-serviceman kidnapping attempt

एसटीएफ बताकर रिटायर्ड फौजी के अपहरण का प्रयास

Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman kidnapping attempt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। मुकंदपुर गांव से एसटीएफ बताकर चार लोगों ने पूर्व सैनिक के अपहरण करने का प्रयास किया। गाड़ी रास्ते में फंस जाने पर उसने किसी तरह भागकर जान बचाई।

मुकंदपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक विकास पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने एसएसपी द्वारा बुलाने की जानकारी दी। इसके बाद मारपीट कर उसे गाड़ी में बैठा लिया और कच्चे रास्ते से लेकर चल दिए। रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी फंस गई और उसे निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाने लगे। इस दौरान विकास मौका पाकर भाग निकला। वह सुबह में अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस पर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed