फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Everyone is giving arguments for the victory of their candidate.

Baghpat News: हर कोई अपने प्रत्याशी के जीतने का दे रहा तर्क

Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 26 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Everyone is giving arguments for the victory of their candidate.
बड़ौत। नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासदों के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। अब प्रत्याशियों का जहां प्रचार वाहन नगर में दौड़ने लगा है। वहीं, नगर की दुकानों पर चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने अपने प्रतिनिधियों को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को हम बिजरौल रोड रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां बैठे लोग चाय की चुस्कियां लेते हुए नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करते नजर आए। कोई भाजपा प्रत्याशी को अच्छा बता रहा था, तो कोई रालोद प्रत्याशी को। इसके साथ ही उनके बीच शहर को स्वच्छ रखने व नालों का निर्माण कराकर जल निकासी का प्रबंध कराने की बात पर भी चर्चा चल रही थी। इन सबके बीच उनके पास उनके जानने वाले दो और लोग आकर बैठ गए। उनके लिए चाय आई और फिर चर्चा शुरू हो गई। कोई किसी को भारी बताता तो कोई किसी को। हर किसी के पास अपने प्रत्याशी की जीत का तर्क भी था। हर कोई अपने तर्कों से अपने प्रत्याशी को जीता हुआ बता रहा था। काफी देर तक यह बहस चलती रही। इसके बाद लोग वहां से चले गए। जब वह जाने लगे तोउनसे बात की गई।
विज्ञापन




- चुनाव में सभी हर समस्याओं के समाधान की बात करते हैं, लेकिन जब चुनाव जीत जाते हैं तो नगर की समस्याओं को भूल जाते हैं। इस बार अच्छा छवि रखने वाले को प्रतिनिधि चुना जाएगा : विनीत मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन




- सभी विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास करते नहीं। जो समय से कूड़ा उठाने और जल निकासी का उचित प्रबंध करेगा उसको प्रतिनिधि चुना जाएगा : सोनू तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed