फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even the accident could not deter Akanksha's spirits

दुर्घटना में पैर की हड्डी टूटी व सिर में चोट लगी, हौंसले के दम पर टॉपर बनी

Sat, 18 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Even the accident could not deter Akanksha's spirits
बागपत : आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में टॉपर आकांक्षा शर्मा को मिठाई खिलाकर व फ? - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बनी रठौड़ा की रहने वाली आकांक्षा शर्मा ने पढ़ाई के साथ हौसले के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परीक्षा के बीच में पेपर देने जाते हुए दुर्घटना में पैर की हड्डी टूट गई तो सिर में चोट भी लगी। इसके बावजूद आकांक्षा ने हिम्मत नहीं हारी और उसने अस्पताल में रहते हुए तीन पेपर दिए तो बाकी पेपर घर आने के बाद दिए। इस तरह बाधाएं आने के बाद भी टॉपर बनने पर हर कोई आकांक्षा के हौसले की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन

आकांक्षा शर्मा के पिता विनीत शर्मा अपनी बेटी के जिला टॉप करने पर काफी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि आकांक्षा ने परीक्षा के लिए खूब तैयारी की हुई थी, लेकिन बावली के राजकीय कन्या इंटर कालेज में दूसरा पेपर देने जाते हुए चोट लग गई थी। अपने पिता के साथ आकांक्षा बाइक पर गणित का पेपर देने के लिए जा रही थी, तभी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे आकांक्षा के पैर व सिर में चोट लग गई और उसे दर्द भी होता रहा। इसके बावजूद आकांक्षा ने दर्द को भुलाकर पहले पेपर दिया और उसके बाद पिता के साथ बड़ौत में मूर्ति नर्सिंगहोम में पहुंची।
विज्ञापन

पता चला कि पैर की हड्डी टूट गई है और सिर में चोट है तो उसको कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। आकांक्षा ने अपने आगे के पेपर की तैयारी करने के लिए किताबों को अस्पताल में मंगवा लिया और वहां से पढ़ाई करते हुए ही तीन पेपर दिए। उसके बाद उसे छुट्टी मिल गई और उसने बाकी पेपर घर से दिए। इस तरह से दुर्घटना में घायल होने के बाद भी आकांक्षा ने हिम्मत नहीं टूटने दी और वह परीक्षा देकर जिला टॉपर बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed