फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even before people kept going, it doesn't matter to Bhakiyu: Rakesh Tikait

पहले भी लोग जाते रहे, भाकियू पर नहीं पड़ता कोई फर्क : राकेश टिकैत

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Even before people kept going, it doesn't matter to Bhakiyu: Rakesh Tikait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। भाकियू (अराजनैतिक) नाम से नया संगठन बनाने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि नया संगठन बनने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले भी संगठन से लोग जाते रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में नाराज चल रहे पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाकियू से अलग होकर भाकियू (अराजनैतिक) नाम से नया संगठन बनाया है । इससे किसान संगठनों और नेताओं में खलबली मची हुई है। मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि नया संगठन बनने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले भी संगठन से लोग जाते रहे हैं। कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वह किसानों के बिजली के बिल आधे करेगी। मगर, अब ट्यूबवेल पर मीटर लगाने की योजना बनाई जा रही है। हमारा संगठन उसका विरोध करता है। गन्ना भुगतान भी अटका पड़ा है। सरकार का घोषणा पत्र झूठा था। कहा कि एनजीटी के नाम पर किसान के ट्रैक्टर्स तोड़े जा रहे है। देश गलत दिशा में जा रहा है। आज मंदिर-मस्जिद विवाद को छोड़कर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed