फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Evaluation of UP Board answer sheets completed

Baghpat News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Sat, 30 Mar 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets completed
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर दो लाख 27 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में श्री यमुना इंटर कालेज बागपत और गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर 16 मार्च से मूल्यांकन का कार्य चल रहा था। शासन ने 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिले में 14 दिन में मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है। मूल्यांकन के लिए दोनों केंद्रों पर 1449 शिक्षक और कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद अब केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा और मूल्यांकन समय से हो जाने के कारण परिणाम भी जल्द घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed