{"_id":"66d4680890d85f1b690aa1cc","slug":"epe-was-first-hit-by-a-car-then-beaten-up-baghpat-news-c-28-1-bag1001-117511-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईपीई पर पहले कार से टक्कर मारी, फिर पिटाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईपीई पर पहले कार से टक्कर मारी, फिर पिटाई की
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कार से टक्कर मारकर बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी गई। बागपत के गुलजार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
गुलजार ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह वह बाइक बाइक पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रास्ते से वापस लौट रहा था। कार में सवार युवक उसका पीछा करने लगे और रास्ते में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद कार से उतरे छह युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। मारपीट में उसके हाथ की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।