{"_id":"61e05a98d0db1d252f10abb4","slug":"enrollment-from-today-administration-s-preparations-complete-baghpat-news-mrt5733066159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, प्रशासन की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, प्रशासन की तैयारी पूरी
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन की तैयारियों को लेकर बैरिकेड लगाते हुए
- फोटो : BAGHPAT
कलक्ट्रेट में तीनों विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बनाए गए अलग-अलग कक्ष
नामांकन स्थल से बाहर बैरिकेड लगाए गए, पुलिस बल भी तैनात रहेगा, प्रत्याशी सहित तीन ही जा सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलक्ट्रेट में बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा सीटों के नामांकन को अलग-अलग कक्ष बनाए है। बैरिकेड लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी सहित तीन को अंदर जाने दिया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने नामांकन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण भी किया।
विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को तीनों कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग की गई। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रहेगा। नामांकन के दौरान कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। भीड़ नहीं आने दी जाएगी। मास्क के बिना किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी को चेकिंग से गुजरना होगा।
इन जगहों पर होंगे नामांकन
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट में तीन कोर्ट निर्धारित कर दी है, जिसमें छपरौली विधानसभा के नामांकन बंदोबस्त अधिकारी कोर्ट में होंगे। आरओ की जिम्मेदारी एसडीएम बड़ौत के पास होगी। बड़ौत विधानसभा के नामांकन एडीएम कोर्ट में होंगे। आरओ बागपत एसडीएम रहेंगे। बागपत विधानसभा के नामांकन डीएम कोर्ट में होंगे। आरओ खेकड़ा एसडीएम रहेेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में नामांकन से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह निर्वाचन कार्यालय में पहुंचे, जहां एक कर्मचारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद नामांकन स्थल व कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय के बाहर वाहन खड़े करने से साफ इंकार कर दिया।