फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Engagement, this year will be the marriage of Prince and Yuvika

सगाई हुई, इसी साल होगी प्रिंस और युविका की शादी

Sun, 28 Jan 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Engagement, this year will be the marriage of Prince and Yuvika
प्रिंस नरुला के साथ फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी बड़ौत की अभिनेत्री युविका चौधरी आखिरकार बिग बॉस नौ के विजेता अभिनेता प्रिंस नरुला के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। सगाई की रस्म हो चुकी है, इसी साल के आखिर तक दोनों शादी कर लेंगे। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर में ही परवान चढ़ा। लंबे समय से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


बड़ौत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली युविका चौधरी ने बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया। टीवी सीरियल अस्तित्व एक प्रेम कहानी से छोटे पर्दे पर पहचान बनाने वाली युविका ने भी बिग बॉस के नौवें सीजन में प्रतिभाग किया था। यहीं पर उसकी मुलाकात अभिनेता एवं गायक प्रिंस नरुला से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही दोनों की शादी की चर्चाएं चलने लगी । 
विज्ञापन


 दोनों ने कभी इंकार भी नहीं किया। दो दिन पहले ही शादी समारोह में सगाई हुई और इंस्टा ग्राम और सोशल मीडिया पर दोनों ने सगाई की पुष्टि की। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों इसी साल सादी कर लेंगे। युविका चौधरी की मां रजनी चौधरी मुंबई में उसके साथ ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और व्यापार से जुड़ा है परिवार
बागपत। युविका के पिता व्यापार करते हैं। परिवार में उनके चाचा शिक्षक भी हैं। बड़ौत में ही युविका की पढ़ाई हुई। पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन युविका को अभिनय पसंद था।


ये हैं प्रमुख फिल्में
बागपत। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ओम शांति ओम, समर 2007, कन्नड फिल्म मलियाली ज्योथयाली, तो बात पक्की, नॉटी 40, खाप, एनिमी, अफरा-तफरी, डैडी कूल, मुंडे फूल, लकीरें आदि फिल्मे हैं। छोटे पर्दे पर युविका ने नाम कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed