{"_id":"5fc531db8ebc3ea965638cca","slug":"encounter-with-police-fortuner-escaped-leaving-car-smuggler-baraut-news-mrt5133922169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हुई मुठभेड़, फार्च्यूनर कार छोड़ भागे शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से हुई मुठभेड़, फार्च्यूनर कार छोड़ भागे शराब तस्कर
विज्ञापन
82 पेटी देशी शराब, 12 किलो यूरिया बरामद, एक आधार कार्ड भी मिला
कार पर लगी थी दिल्ली नंबर की फर्जी प्लेट, पुलिस जांच में जुटी
बिनौली (बागपत)। थाना पुलिस की रविवार की रात गलैहता तिराहे के पास शराब तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। तस्कर फर्जी नंबर प्लेट लगी फार्च्यूनर कार को छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कार से 82 पेटी देशी शराब और 12 किलोग्राम यूरिया बरामद की। एक आधार कार्ड भी मिला है, जिसके जरिये पुलिस शराब तस्करों का पता लगाने में जुट गई है।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ गलैहता तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक फार्च्यूनर कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा किया तो कार में सवार तीन चार युवक फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पिचोकरा में घेर लिया। इस पर युवकों ने कार को अमीनगर सराय मार्ग पर दौड़ा दिया। रास्ते में कार एक खेत में फंस गई। इस पर युवक कार को छोड़ कर ईख के खेतों में छुप कर भाग निकले। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन उनका पता नहीं चला। तलाशी में पुलिस ने कार से 82 पेटी देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की। 12 किलोग्राम यूरिया भी बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शराब तस्करों ने गाड़ी पर दिल्ली नंबर की फर्जी प्लेट लगा रखा थी। गाड़ी से मिले प्रदूषण और एक आधार कार्ड के जरिये शराब तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।