फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees furious due to restoration of old transfer policy

कर्मचारियों को राहत, कर्मचारियों की पुरानी तबादला नीति बहाल

Tue, 11 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees furious due to restoration of old transfer policy
जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभागों के कर्मचारियों को कर सकेंगे इधर से उधर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में एक बार फिर पुरानी तबादला नीति बहाल कर दी है। जिससे कर्मचारियों को राहत मिल सकेगी और अधिकारी अपने विभाग के कर्मचारियों का जनपद स्तरीय तबादला कर सकेंगे। पुरानी तबादला नीति जारी होने के बाद कर्मचारी गदगद हैं।

सभी विभागों में जनपद स्तर पर होने वाले तबादलों पर शासन ने रोक लगा दी थी। जिसकी अनुमति सीएम कार्यालय से लेने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद से सीएम के आदेश के बाद ही विभागों में जनपद स्तर पर तबादले किए जा रहे थे। जिससे कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई थी। किसी भी कर्मचारियों का जिले में दूसरी जगह तबादला करने के लिए सीएम से अनुमति लेनी पड़ रही थी। जिसमें राहत देते हुए शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभागों में जनपद स्तर पर तबादले करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed