{"_id":"6053899e8ebc3e593a189674","slug":"employees-fast-in-collectorate-baghpat-news-mrt5305619140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का कलक्ट्रेट में उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का कलक्ट्रेट में उपवास
विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में उपवास कर धरना-प्रदर्शन करते राज्यकर्मचारी।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में उपवास रखा। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकाल आंदोलन की चेतावनी दी।
राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी सचिव मुकेश शर्मा व संयोजक मुकेश गिरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए उपवास रखा। उनका कहना था कि कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिए जाने, वेतनमान बढ़ाने, सीधी भर्ती की अधिकतम आयु 40 वर्ष करने, कर्मियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवानिवृत्ति बंद करने की मांग की।
इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर मालिक, सचिव बृजेश शर्मा, बेसिक हेल्थ वर्कर के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनोद तोमर, सचिव नरेंद्र मान, ऑप्टोमेट्रिस्ट अध्यक्ष संजीव शर्मा, मनोज गोपी, चीफ फार्मासिस्ट शफीकुर्रहमान, जीडी मेहता, रवींद्र कुमार, हारुन अली, मनोज शर्मा, सोनू, कपिल आदि मौजूद रहे।