फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employee started hunger strike for payment of outstanding salary

बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर एक कर्मचारी ने शुरू की भूख हडताल

Sat, 02 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Employee started hunger strike for payment of outstanding salary
खेकड़ा। महामना मालवीय इंटर कालेज खेकड़ा के एक कर्मचारी ने बकाया वेतन भुगतान को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी ने बकाया वेतन का भुगतान होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश शर्मा ने कालेज परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी का आरोप है कि कालेज प्रशासन की लापरवाही के चलते उसे गत जुलाई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा वह भूख हड़ताल जारी रखेगा। दूसरी ओर कालेज प्रधानाचार्य जितेंद्र धामा का कहना है कि मुकेश शर्मा के वेतन के मामले में कालेज प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से उसका जुलाई और अगस्त माह का वेतन जारी हो चुका है। सितंबर माह के वेतन का बिल कालेज से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजा जा चुका है। इसलिए मुकेश शर्मा कालेज प्रशासन पर वेतन के मामले में बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उन्होंने मुकेश शर्मा को वेतन की इस जानकारी का पत्र भी दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed