फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   employ news

Baghpat News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
employ news
बागपत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, सातवां वेतनमान का लाभ देने सहित 12 सूत्रीय मांगों के लेकर ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंत्री नरेंद्र सिंह मान व उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रदेश सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्हाेंने पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतनमान का लाभ देने, आउटसोर्सिंग कर्मियों को स्थायी करने, महंगाई भत्ता देने, कैशलेस उपचार की सुविधा देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने, प्रदेश में 200 बेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक की नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी भावना सिंह को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। इस दौरान संजीव कुमार शर्मा, सुशील कुमार सिंह, मोहम्मद हारुन, वीर सेन, अरुण शर्मा, योगदत्त शर्मा, ओमवीर सिंह व विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed