{"_id":"635ebed537fb882e48595797","slug":"emphasis-given-on-strengthening-brotherhood-and-organization-baraut-news-mrt6115288184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारा व संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारा व संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बरवाला गांव में रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें समाज में आपसी भाईचारे को कायम रखने और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी शिक्षाविद धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत, प्रदेश सचिव लोकेश वत्स व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने, दिशाहीन युवाओं को शिक्षित करने, नशाखोरी को दूर करने पर जोर दिया। कहा कि जब समाज का युवा शिक्षित नहीं होगा, तो समाज को बिखर ही जाएगा।
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। लोकेश वत्स ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे लाना होगा। सम्मेलन में अतिथियों व समाज के गण्मान्य लोगों को सम्मानित किया। मौके पर जिला महामंत्री अमित भारद्वाज, पंडित हरिकिशन शर्मा, मनीष शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सोनपाल शर्मा, रामनिवास शर्मा, सुभाष शर्मा, सहदेव शर्मा, मुकेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, रामवीर शर्मा, रविंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बबली मौजूद रहे।