{"_id":"62d458c6f62fc84d6134f7f8","slug":"electricity-of-more-than-40-villages-running-for-20-hours-baraut-news-mrt5974119182","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे गुल रही 40 से अधिक गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे गुल रही 40 से अधिक गांवों की बिजली
विज्ञापन
बड़ौत। तेज हवा के साथ हुई बारिश से करीब 40 से अधिक गांवों में 20 घंटे बिजली गुल रही। जिला मुख्यालय पर बिजली व्यवस्था तो दुरुस्त हो गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छाया रहा।
शनिवार शाम बरसात शुरू हो गई थी, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। बरसात से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं लोगों को जलभराव से भी जूझना पड़ा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण जौनमाना, ढिकाना, बावली, मलकपुर, लुहारी, बोहला, खामपुर, जागोस, कोताना, लूंब, छपरौली, किरठल, रमाला, किशनपुर बिराल, कासिमपुर खेड़ी, गांगनौली, कंडेरा, टीकरी, दोघट, दाहा, कान्हड़, पुसार, भड़ल, बरनावा, संतनगर, सिरसली, बिनौली, माखर, बिजवाड़ा, बड़ौली, ट्यौढी, सरूरपुर सहित 40 से अधिक गांवों में कई जगहों पर विद्युत लाइनें, तो कहीं पोल टूटने से सप्लाई ठप रही।
कई गांवों में तो पूरी रात लोगों ने अंधेरे में गुजारी, तो कहीं गांवों में बिजली का आना-जाना लगा रहा। एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि जिस गांवों में सप्लाई ठप होने की सूचना मिली, वहीं पर कर्मचारियों को भेजकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई थी।