{"_id":"63dcaa65202af8360569e46e","slug":"electricity-department-officials-arrived-to-inspect-ctr-workshop-and-gave-strict-instructions-to-employees-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप, कर्मचारियों को दिए ये सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, मचा हड़कंप, कर्मचारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Fri, 03 Feb 2023 12:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:27 PM IST
सार
Baghpat News : विद्युत विभाग के अधिकारी बागपत में सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को ये सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विद्युत निगम मुजफ्फरनगर की टीम ने शुक्रवार को बागपत में दिल्ली रोड स्थित सीटीआर वर्कशाप (केंद्रीय परिवर्तक मरम्मत कार्यशाला) का निरीक्षण किया। इससे सीटीआर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान सीटीआर में कोई खामियां नहीं मिलीं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर वर्कशॉप के एक्सईएन अभिषेक सिंह ने गर्मी सीजन को देख प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों को बिना सुविधा शुल्क लिए 24 घंटे में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीटीआर पर रखा शिकायती रजिस्ट्रर, फूंके ट्रांसफार्मर आने और फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर देने के लिए बनाएं आउट और एंट्री रजिस्ट्रर की जांच की। हालांकि रजिस्ट्रर में सब कुछ ठीक पाया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने सीटीआर वर्कशाप में साफ-सफाई व्यवस्था, ट्रांसफार्मर बनाने आदि की जांच की। कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। प्राथमिकता के आधार पर ही किसानों को 24 घंटे में ट्रांसफार्मर दिए जाए। विलंब और सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में महिला की हॉस्पिटल में मौत, जमकर हंगामा, सहारनपुर में तीन मंजिला दुकान में लगी आग
उन्होंने ट्रांसफार्मर बनाने संबंधी कुछ तकनीकी जानकारियां भी कर्मचारियों के साथ साझा कीं। इस दौरान सीटीआर एसडीओ प्रवेश गिरी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Suicide: धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा, तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा था दुष्यंत, नहीं मानी मां की भी बात