फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrician dies of suffocation from geyser gas while taking a bath in the bathroom

Baghpat News: बाथरूम में नहाने गए इलेक्ट्रीशियन की गीजर गैस से दम घुटने से मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies of suffocation from geyser gas while taking a bath in the bathroom
सुन्हैड़ा गांव निवासी मृतक अभिषेक की फाईल फोटो। स्रोत परिजन
- सुन्हैड़ा गांव में परिवार वाले गए हुए थे बाहर, पांच घंटे बाद वापस लौटे तो बाथरूम में मृत पड़ा मिला युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। सुन्हैड़ा गांव में सोमवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गए इलेक्ट्रीशियन अभिषेक उर्फ कल्लू (26) की गीजर गैस से दम घुटने से मौत हो गई। पांच घंटे बाद घर वापस आए परिवार वालों को अभिषेक बाथरूम में पड़ा हुआ मिला।
सुन्हैड़ा गांव निवासी सुरेश प्रजापति सोमवार की सुबह परिवार के साथ किसी काम से बाहर चले गए थे, जबकि उनका बेटा अभिषेक उर्फ कल्लू घर में अकेला रह गया था। बताया कि पांच घंटे बाद सुरेश प्रजापति घर वापस लौटे तो अभिषेक मकान में दिखाई नहीं दिया। इसके बाद बाथरूम में पानी चलने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने अभिषेक को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिवार वालों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर बाथरूम के अंदर देखा तो अभिषेक नीचे पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि बाथरूम में लगा गीजर भी चल रहा था। इसके बाद परिवार वाले अभिषेक को उठाकर दिल्ली के अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अभिषेक दिल्ली के दरियागंज स्थित आंखों के निजी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था। परिजनों ने गीजर के सिलिंडर की गैस का रिसाव होने पर दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था अभिषेक
सुन्हैड़ा गांव निवासी सुरेश प्रजापति राजमिस्त्री है और उनके परिवार में चार बेटे, दो बेटियां हैं। इनमें अभिषेक उर्फ कल्लू दूसरे नंबर का था। अभिषेक का एक भाई विकास दिल्ली रेलवे में नौकरी करता है। जबकि सबसे छोटा भाई 12वीं कक्षा का छात्र है।
- कई घंटे तक बाथरूम में पड़ा रहा अभिषेक
सुन्हैड़ा गांव निवासी सुरेश प्रजापति सोमवार की सुबह जल्द ही परिवार के सदस्यों के साथ चले गए थे। बताया कि इसके कुछ समय बाद अभिषेक गीजर चलाकर नहाने बाथरूम में श। इसके बाद करीब पांच घंटे बाद सुरेश प्रजापति वापस लौटे। बताया कि अभिषेक कई घंटे तक बाथरूम में ही पड़ा रहा।

- सुरक्षित नहीं है गैस वाले गीजर का प्रयोग : डॉ. विभाष
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि बाथरूम में गीजर गैस का प्रयोग करना बहुत ज्यादा हानिकारक होता है, क्योंकि गीजर का प्रयोग करने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलती है। इसी कारण बाथरूम में नहाने गए लोगों की मौत होने के मामले सामने आते रहते हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में कमरों में कोयले की अंगीठी, हीटर जलाने से भी दम घुटने के मामले आते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। सोने से पहले अंगीठी और हीटर को बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed