फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election in Baghpat on the issue of two classes, not on development

Baghpat News: बागपत में विकास पर नहीं, दो वर्गों के मुद्दे पर चुनाव

Tue, 11 Apr 2023 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Election in Baghpat on the issue of two classes, not on development
- दोनों वर्गों में वोटों का बिखराव रोकना रहती है प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यालय की नगर पालिका बागपत में आजतक कभी विकास या अन्य मुद्दे पर चुनाव नहीं हुआ। बल्कि यहां हमेशा दो वर्गों को मुद्दा बनाकर चुनाव होता रहा है। दोनों वर्गों में जिसने भी वोटों का बिखराव रोक लिया, वही नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो जाता है। हालांकि दोनों वर्गों के लिए वोटों का बिखराव रोकना बड़ी चुनौती है।
बागपत नगर पालिका का गठन आजादी से पहले वर्ष 1929 में हुआ था और उस समय चुनाव नहीं होते थे। सबसे पहले नवाब परिवार से मोहम्मद जमशेद अली खां को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया था। यहां वर्ष 1988 में पहली बार चुनाव हुए तो रोहताश गुप्ता को अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी। उसके बाद से यहां दो वर्गों को मुद्दा बनाकर चुनाव होता रहा है और जिस वर्ग में ज्यादा बिखराव हो जाता है, उसको ही चुनाव में हार झेलनी पड़ती है। इस बार भी दो वर्गों को मुद्दा बनाकर चुनाव में प्रत्याशी उतरने की तैयारी कर रहे है। जिससे कांटेदार चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए ही पुलिस व प्रशासन की नजर भी यहां ज्यादा है।
विज्ञापन

- वर्ष 2017 में दोनों वर्गों की वोटों में खूब बिखराव हुआ
वर्ष 2017 के चुनाव में बागपत नगर पालिका में हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्गों की वोटों में खूब बिखराव हुआ। क्योंकि एक तरफ भाजपा से रणवीर चौहान चुनावी जंग में उतरे हुए थे और उनको सबसे ज्यादा नुकसान अन्नू जैन व संजय प्रजापति ने करीब साढ़े तीन हजार वोट लेकर पहुंचाया। जबकि चेयरमैन बने राजुद्दीन के अलावा मैदान में उतरे डाॅ. शराफत के कारण मुस्लिम वोटों में कुछ बिखराव हुआ। लेकिन राजुद्दीन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके। इस बार भी दोनों तरफ से कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बागपत में इस तरह मतदाता
मुस्लिम-24000
राजपूत-4500
ब्राह्मण-3500
कश्यप-2500
दलित-2500
वैश्य-2000
जाट-800
--
पेज के मत्थे के लिए
यहां तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायत है। इनमें वर्ष 2017 में अध्यक्ष के लिए 121 और सदस्यों के लिए 625 लोगों ने नामांकन किया था। लेकिन अध्यक्ष के लिए आए 15 नामांकन पत्र और सदस्य के छह नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। जबकि अध्यक्ष के सात नामांकन और सदस्य के 40 नामांकन वापस ले लिए गए थे। जिससे टीकरी नगर पंचायत में दो सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। उसके बाद अध्यक्ष के लिए 99 और सदस्यों के लिए 579 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed