फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election Commission extended date for claims and objections

दावे और आपत्तियों की चुनाव आयोग ने बढ़ाई तिथि

Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Election Commission extended date for claims and objections
बागपत। स्नातक और शिक्षक विधान परिषद के चुनाव के लिए निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 जनवरी निर्धारित किया है। दावे और आपत्तियों का समय बढ़ाकर अब तीन जनवरी किया गया है और आपत्तियों का निस्तारण 20 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक और स्नातक एमएलसी का चुनाव होना है। इसके लिए 27 दिसंबर तक वोट बनवाने की कार्रवाई की जा रही थी। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की भी अवधि समाप्त हो गई थी। शिक्षक और प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करते हुए समय बढ़वाने की मांग की थी। जिसके चलते आयोग ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि तीन जनवरी कर दी है। वहीं दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण 20 जनवरी को किया जाएगा। उसके बाद नामावलियों का अंतिम प्रकाश 28 जनवरी को होगा। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों को दाखिल करने और आपत्तियों के निस्तारण की तिथि आयोग के आदेश पर बढ़ाई गई है। अंतिम प्रकाशन 28 जनवरी को होगा। कोई भी प्रत्याशी या वोटर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed