{"_id":"6313985cb88e0c5f2f2db50e","slug":"elderly-murdered-with-sharp-weapons-in-vinaypur-village-baghpat-news-mrt603747218","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनयपुर गांव में बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनयपुर गांव में बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या
विज्ञापन
विनयपुर गांव में शव पहुंचने के बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। विनयपुर गांव में घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग की कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। मृतक के भतीजे ने छह-सात बाइकों पर सवार 20-21 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विनयपुर गांव निवासी नईम पुत्र फेजुदीन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपने 55 वर्षीय चाचा दाउद अली और रिश्तेदार अकरम के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी छह-सात बाइकों पर सवार 20-21 युवक वहां आए और चाचा दाउद अली पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई।
आरोप लगाया कि चाचा को घायल कर भाग रहे हमलावरों ने वहां कई राउंड फायरिंग की। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर नईम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस तैनात रही। सीओ विजय चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
मृतक के घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा
विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या के बाद उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर शनिवार को मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
कोट...
विनयपुर गांव में दाउद अली की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ खेकड़ा।
ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन दिन में हो घटना खुलासा
चांदीनगर। विनयपुर गांव में शनिवार शाम दाऊद अली का शव गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व तीन दिन में खुलासा करने की मांग की। तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। एसडीएम अजय कुमार और सीओ ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव सुपुर्देखाक किया। उधर पूर्व सिंचाई मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सांत्वना देने वालों में रालोद नेता अहमद हमीद, जिपं सदस्य मुबस्सिर चौधरी, पूर्व प्रधान जाकिर हसन, फेज महमूद, बाबू, सलीम, शहजाद मौजूद रहे। संवाद

बागपत : विनयपुर निवासी मृतक दाऊद की फाइल फोटो।- फोटो : BAGHPAT

बागपत : विनयपुर गांव में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : BAGHPAT

बागपत : विनयपुर गांव में घटना की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी।- फोटो : BAGHPAT