फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elder Brother and His Daughter-in-Law Sent to Jail for Devendra's Murder

Baghpat News: देवेंद्र की हत्या में बड़ा भाई और उसकी पुत्रवधू जेल भेजे

Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Elder Brother and His Daughter-in-Law Sent to Jail for Devendra's Murder
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में जमीन के बंटवारे और प्लॉट के विवाद में किसान देवेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेंद्र और उसकी पुत्रवधू वर्षा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है, जिसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह की है जब देवेंद्र अपनी बेटी रचना तोमर के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके ताऊ राजेंद्र अपने बेटों मोहित, रोहित, रोहित की पत्नी वर्षा और मोहल्ले के संजय, मुकेश के साथ वहां पहुंचे। हमलावरों ने लाठी-डंडे, तमंचा और फावड़ा लेकर देवेंद्र पर हमला कर दिया। इस हमले में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल देवेंद्र को मेरठ मेडिकल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अंशु जैन ने बताया कि अन्य वांछित आरोपियों मोहित, रोहित, संजय और मुकेश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed