{"_id":"695a638261fcdb9758009b85","slug":"eighth-grade-student-commits-suicide-after-being-beaten-by-brother-and-sister-in-law-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144594-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाई और भाभी ने पीटा तो आत्महत्या करने पहुंची आठवीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाई और भाभी ने पीटा तो आत्महत्या करने पहुंची आठवीं की छात्रा
विज्ञापन
-चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव का मामला, हिंडन नदी किनारे पहले किसानों ने बचाया और फिर लोगों ने ईपीई से पकड़कर पुलिस को बुलाकर सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह भाई व भाभी ने आठवीं की छात्रा की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध छात्रा जान देने के लिए पहले हिंडन नदी में कूदने पहुंची तो वहां किसानों ने बचाकर परिजनों को बुलाकर वापस भेज दिया। इसके बाद दोबारा पिटाई होने पर छात्रा जान देने के लिए ईपीई पर पहुंच गई, जहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को बुला लिया।
आठवीं की छात्रा ने बताया कि उसके माता-पिता रिश्तेदारी में हरिद्वार गए हुए हैं। रविवार सुबह भाई और भाभी में बच्चों को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह क्षुब्ध हो गई और जान देने के लिए हिंडन नदी के किनारे पहुंच गई। आसपास काम कर रहे किसानों ने उसे पकड़कर हिंडन नदी में कूदने से रोका और परिजनों को बुलाकर वापस भेज दिया। आरोप लगाया कि भाई और भाभी ने घर ले जाकर दोबारा उसकी पिटाई की। वहीं धक्के देकर घर से निकाल दिया। शोर मचाने पर भी मोहल्ले के लोगों ने नहीं बचाया। इससे क्षुब्ध होकर वह ट्रक के आगे कूदकर जान देने के लिए लहचौड़ा गांव के पास ईपीई पर चली गई। वहां आए पुलिसकर्मी छात्रा को थाने ले गए। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि छात्रा ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, उसके माता-पिता को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।