फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight deaths due to fever in Lahachauda, ??Mansoorpur and Dhikouli

लहचौड़ा, मंसूरपुर व ढिकौली में बुखार से आठ की मौत

Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Eight deaths due to fever in Lahachauda, ??Mansoorpur and Dhikouli
ढिकौली में 24 घंटे में 5 महिलाओं समेत 6 ने दम तोड़ा
विज्ञापन

चांदीनगर। जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चांदीनगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान ढिकौली में पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने दम तोड़ दिया। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत है।

लहचौड़ा निवासी ओमी पुत्र नानक को पिछले एक सप्ताह से बुखार था। जिसका इलाज बागपत में चल रहा था। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त मंसूरपुर गांव में 58 वर्षीय ओमपाल पुत्र साम्मा को भी पिछले एक सप्ताह से बुखार था। जिसके चलते शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं, ढिकौली गांव में पिछले 24 घंटों में बुखार से पूनम पत्नी रतन सिंह, विमलेश (58) पत्नी रामपाल, सावित्री (65) पत्नी महावीर, रीता (35) पत्नी रामपाल, कृष्णा (55) पत्नी जल सिंह व राजेंद्र (54) पुत्र महिपाल की बुखार से मौत हो गई। इसके चलते हो रही मौतों से गांवों में दहशत है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed