फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eid-ul-Fitr is a festival of mutual brotherhood, love and harmony

आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द्र का त्योहार है ईद-उल-फितर

Thu, 13 May 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr is a festival of mutual brotherhood, love and harmony
आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का त्योहार है ईद-उल-फितर
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान उल मुबारक के ठीक एक महीने यानि 30 रोजों के बाद आता है। इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशियां लेकर आता है। इस्लामी कैलेंडर के सभी महीनों की तरह यह महीना भी नए चांद को देखकर शुरू होता है।
ईद का चांद दिखने पर उसके अगले दिन चांद की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। ईद के अवसर पर पूरे महीने अल्लाह के बंदे अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजे रखते हैं और कुरआन-ए-पाक की तिलावत करते हैं। ईद मनाने का एक और अहम मकसद है कि ईद के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना वाजिब है। ताकि जो लोग गरीब हैं और मजदूर हैं वह अपनी ईद मना सकें, नए कपड़े पहन सकें और घर में खीर-शीर बनाने के साथ मिठाइयां खा सकें। जकात और फितरा की धनराशि से गरीबों की मदद की जाती है। संवाद
विज्ञापन

मदरसे और यतीमखाने को भी मदद
हाफिज वकील अहमद और मौलवी आजम कहते हैं कि रमजान में जकात और सदका-ए-फितर की धनराशि मुस्लिम समाज मदरसों और यतीमखाने को भी देता है। जिससे उनके संचालन में दिक्कतें न आए। इस रकम को जुटाने के लिए मदरसों एवं यतीमखानों के संचालन लंबी-लंबी यात्राएं भी करते हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में इस बार बाहर नहीं जा पाए तो ऑनलाइन भी यह रकम जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जकात
रमजान में हर हैसियतमंद मुसलमान का जकात बांटना वाजिब बताया है। आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है उसका ढाई फीसदी हिस्सा किसी गरीब या जरूरतमंद को दिया जाता है। जिसे जकात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed