{"_id":"6335de963898135d1620a360","slug":"education-will-uplift-the-society-narendra-kashyap-baraut-news-mrt607486743","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से होगा समाज का उत्थान: नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से होगा समाज का उत्थान: नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
बिनौली। बिजवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार को कश्यप समाज सम्मेलन एवं स्वागत समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को जरूरी बताया।
सम्मेलन में दिव्यांगजन विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्यप समाज को ध्यान में रखते हुए मुझे मंत्री बनाया है। जिससे कश्यप समाज आगे बढ़ सके। अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दिलाएं। जिससे समाज के युवाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता प्रो. भुल्लन कश्यप ने और राहुल कश्यप ने संचालन किया। मौके पर राकेश कश्यप, श्रीओम कश्यप, मोनू प्रजापति, प्रमोद कश्यप, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, अमरवीर कश्यप, कंवरपाल सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।