फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी, आज से होंगे प्रवेश

Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
education news
बड़ौत। जिले भर के कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार को जारी हो गई। इसके साथ ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश का मौका मिलेगा। इस बार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 13 मई को पोर्टल खोल दिया था। सीसीएसयू की ओर से चार बार पंजीकरण कराने लिए मौका दिया। आखिरी मौका 31 जुलाई तक दिया था। इस बार सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों को ही स्वयं मेरिट बनाकर प्रवेश कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार देर शाम तक कॉलेज मेरिट बनाने में जुटे रहे। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि दोपहर तक सीसीएसयू की ओर से मेरिट को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए लिंक नहीं मिला। इसके चलते कॉलेज इंतजार करते रहे। ऐसे में अधिकतर कॉलेजों ने मेरिट में शामिल किए गए छात्र-छात्राओं की स्थिति से भी अवगत नहीं कराया। काफी जद्दोजहद के बाद सीसीएसयू के पोर्टल पर मेरिट अपलोड हुई और उसके बाद उसमें शामिल छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर प्राप्त करने के लिए ई-मेल पर लिंक किए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि इस लिंक को छात्र-छात्रा प्राप्त करेंगे और उसके बाद ही ऑफर लेटर मिल जाएगा। इस लिंक के माध्यम से ही प्रवेश शुल्क बैंक में जमा होगा। इसके बाद कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed