फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: 530 विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट करेंगे 30 इंजीनियर

Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
education news
बागपत। जिले के 530 विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता व सहायक अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उनकी रिपोर्ट के अनुसार विद्यालयों में कार्य कराया जाएगा ताकि बच्चों को सुरक्षा के साथ शिक्षा दी जा सके।
विज्ञापन

जिले में 530 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व पीएमश्री विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 80 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति काफी खराब है। बरसात में विद्यालयों की छत टपकती है तो सीमेंट उतरकर बच्चों के ऊपर गिर जाता है। इतना ही नहीं दीवारों में नमी आने के कारण विद्यार्थियों को भवन गिरने का खतरा बना रहता है। विद्यालय परिसर में फर्श उखड़ा पड़ा है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है और उनके सिर पर हर समय मौत का खतरा मंडराता है। बच्चों को सुरक्षित जीवन व शिक्षा देने के लिए अब सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। डीएम अस्मिता लाल ने ऑडिट कराने के लिए अवर अभियंता व सहायक अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें ऑडिट कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते विद्यालयों की मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने रिपोर्ट देने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


--
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
अवर अभियंता स्वदीप झा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, कुलदीप कुमार, सत्यवीर सिंह, धीरेंद्र कुमार चौहान, विनोद कुमार, अखलाक कुमार, मोहम्मद हारून, सचिन देव धीमान, अंकुश कुमार, सुजीत कुमार, राशिद, शेर सिंह, रुपिका श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, मनु प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, हर्ष देव, अफसर अली, पवन कुमार, प्रवीन कुमार, टिकी व सहायक अभियंता सतीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, अशोक सिंह, नीतिश कुमार बोनल, सौरभ चौधरी, राजेंद्र सिंह को ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन बिंदुओं पर होगा ऑडिट
- विद्यालय का भवन सुरक्षित है या नहीं
- विद्यालय में कितने कमरे जर्जर हैं और क्या-क्या कार्य होना है
- किन विद्यालयों में मरम्मत की आवश्यकता है
- विद्यालय में क्या-क्या क्षतिग्रस्त है
- पानी निकासी की क्या व्यवस्था है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed