{"_id":"4f26ac19f5ad3c47c06149b53a8fae1c","slug":"education-friend-protest-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत में शिक्षामित्रों का शिक्षण कार्य का बहिष्कार जारी है। शनिवार को शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, शिक्षण कार्य का बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। अगले सप्ताह में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराएगा। पांच अक्तूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए बागपत के शिक्षामित्र खेकड़ा से दिल्ली तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरने में बिजेंद्र भाटी, भरत शर्मा, राजीव, सचिन शर्मा, बबीता आदि मौजूद रहे।