फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eating jaggery and gram will reduce blood loss

खून की कमी से बचाने के लिए बच्चों को खिलाएं गुड़ और चना

Sun, 26 Jan 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eating jaggery and gram will reduce blood loss
गुड़ और चना खाने से दूर होगी खून की कमी
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया को मात देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों को पौष्टिक आहार दें। गुड़ और चना खाने से खून की कमी दूर होती है।

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं रैली के लिए एकत्र हुए। सीएमओ डॉ आरके टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, एसीएमओ डॉ दीपा सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने संयुक्त रूप से रैली का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि किशोरावस्था में शरीर का तेजी से विकास होता है। इस दौरान किशोर और किशोरियों के खानपान में पौष्टिक आहार दें और हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन कराएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि गुड़ और चना खाने से एनीमिया से बचाव किया जा सकता है। आयरन फॉलिक एसिड की गोली खाएं, इन्हें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त किया जा सकता है। रोजाना व्यायाम जरूर करें। व्यक्तिगत स्वच्छता के अलावा घरों के आसपास भी स्वच्छता पूर्ण माहौल रखें। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस सीएचसी पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed