{"_id":"5e556d628ebc3ef389624ee8","slug":"easy-paper-eliminates-the-fear-of-mathematics-baraut-news-mrt470684331","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित का पेपर देख गदगद हो गए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित का पेपर देख गदगद हो गए छात्र
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के तहत मंगलवार प्रथम पाली मेें हाईस्कूल का गणित का पेपर हुआ। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। बोले, आसान पेपर ने गणित का डर खत्म कर दिया। सभी सवाल सेलेबस से ही आए थे।
सभी केन्द्रों पर सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई। पेपर सवा ग्यारह बजे समाप्त हुआ। इसके बाद परीक्षा केन्द्रों से बाहर आए छात्र काफी खुश नजर आए। छात्रा शबाना और चिंकी का कहना था कि पेपर बहुत अच्छा था, जो याद किया, वहीं सब पेपर मेें मिला। छात्रा आकांशा व अनुराधा का कहना था कि कॉलेज में जो पढ़ाया गया था और जिसकी हमने घर पर तैयारी की थी, अधिकांश सवाल उन्हीं में से आए। छात्रा मुस्कान, तनु का कहना था कि पेपर मेें बहुत ही आसान प्रश्न पूछे गए। समय से पूर्व ही हमने पेपर कर दिया। वंशिका व खुशी का कहना था कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा को लेकर नर्वस थे, पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की है। डर था कि कहीं ऐसे प्रश्न ना आ जाए, जो हमें आते नहीं, लेकिन पेपर मेें ज्यादातर प्रश्न ऐसे आए जो हमने कई-कई बार हल कर रखे थे। पेपर बहुत आसान था।
ज्यादा कठिन नहीं था पेपर
बड़ौत। जेवी कॉलेज के गणित के प्रवक्ता रामबली तोमर का कहना था कि पेपर कठिन बिल्कुल नहीं था। सेलेबस के अंदर से ही सभी प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीद है कि ज्यादातर बच्चों के अंक अच्छे आएंगें। उन्होंने बताया कि इसी पाली में इंटरमीडिएट का बही खाता व बैंकिंग का पेपर भी था। यह पेपर भी काफी आसान था। इसमें कुल 25 छात्र पंजीकृत थे, सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
440 छात्र रहे अनुपस्थित
बड़ौत। जेवी कॉलेज में बने उपसंकलन केंद्र की पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह से बताया कि हाईस्कूल गणित के पेपर में कुल 7274 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 6834 उपस्थित रहे और 440 अनुपस्थित रहे।