फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to the negligence of the inspector, the youth remained in lockup for more than 24 hours

दरोगा की लापरवाही से 24 घंटे ज्यादा हवालात में बंद रहा युवक

Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the inspector, the youth remained in lockup for more than 24 hours
- शिकोहपुर के युवक को कोर्ट से वारंट होने पर बृहस्पतिवार की रात पकड़कर लाई थी बड़ौत कोतवाली पुलिस
विज्ञापन

- परिजनों ने शुक्रवार को चालान नहीं करने का कारण पूछा तो थाने में दरोगा के देरी से आने की बात कही गई
- शनिवार को युवक को कोर्ट में ले आए लेकिन वारंट थाने में ही भूले, इसे लेेकर परिजनों से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत कोतवाली पुलिस की लापरवाही की हद सामने आई है। कोर्ट से वारंट होने के बाद पकड़ कर लाए गए एक युवक को केवल इसलिए 24 घंटे ज्यादा समय तक हवालात में रखा कि एक दरोगा थाने में देरी से पहुंचे। पुलिस कर्मी उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करने लेकर पहुंच गए लेकिन वारंट थाने में भूल गए। इसे लेकर परिजनों से पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद बड़ौत कोतवाली से एक सिपाही से वारंट कोर्ट में मंगवाया गया। इसके बाद ही युवक को जमानत मिल गई।

शिकोहपुर गांव के शेर सिंह का एक युवक से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शेर सिंह ने उस युवक को जो चेक दिए हुए थे वे बाउंस हो गए। इस पर युवक ने कोर्ट में केस कर दिया। हाजिर न होने पर कोर्ट से शेर सिंह का वारंट जारी हो गया। शेर सिंह की मां पुष्पा, बहन सीमा, भाई सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को बड़ौत कोतवाली पुलिस उनके घर पहुंची और शेरसिंह को अपने साथ ले आई। आरोप है कि उसे शुक्रवार शाम तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया। उन्होंने इस बारे में थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछा तो बताया गया कि जिन दरोगा के पास वारंट है, वह थाने में देरी से आए है। इसलिए ही शेर सिंह को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। परिजनों ने विरोध जताया कि दरोगा के देरी से आने के कारण शेर सिंह को 24 घंटे ज्यादा हवालात में बंद रखा जाएगा। मगर, पुलिस कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी। शेर सिंह को शनिवार दोपहर को पुलिस कर्मी कोर्ट में लेकर पहुंचे, लेकिन वारंट को थाने में भूल आए। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को कोतवाली से वारंट लाने का कहा। इस पर परिजन भड़क गए। उनकी पुलिस कर्मियों कोर्ट में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद कोतवाली से सिपाही को वारंट लेकर बुलाया गया। तब जाकर शेर सिंह की जमानत की प्रक्रिया पूरी हुई। परिजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से शेर सिंह को 24 घंटे ज्यादा हवालात में रहना पड़ा। उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह बड़ी लापरवाही है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed