{"_id":"5aa82a2b4f1c1bb0758b529f","slug":"due-to-non-availability-of-land-incomplete-chaugama-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन न मिलने के कारण अधूरी है चौगामा नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन न मिलने के कारण अधूरी है चौगामा नहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
चौगामा नहर को लेकर किसानों से वार्ता करते एसडीएम बड़ौत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगामा नहर के निर्माण और पानी के लिए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बड़ौत से मुलाकात की। किसानों और नहर विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों ने अधूरी पड़ी नहर को पूरा कराने के लिए किसानों से जमीन की मांग की गई है। शीघ्र ही इसका समाधान निकाला जाएगा।
तहसील में मंगलवार को किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पूर्वी यमुना नहर के एसडीओ अमित कुमार, जिलेदार अंबुज कुमार व किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चौगामा नहर को लेकर दो घंटे तक वार्ता चली।
किसानों ने कहा कि नहर का निर्माण पूरा कराया जाए। समतलीकरण किया जाए और इसमें रेगुलर पानी छोड़ा जाए। चौगामा नहर कुरथल, गैडबरा व बामनौली में अधूरी पड़ी है। इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि जमीन उपलब्ध न होने के कारण नहर का निर्माण अधूरा है। किसानों से जमीन को लेकर बात चल रही है। जिन किसानों के खेतोंसे नहर को निकाला जाएगा, उन्हे उचित मुआवजा मिलेगा। एसडीओ ने बताया कि अभी नहर के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला है।
मनरेगा के तहत टीकरी, निरपुड़ा, कुरथल शाखाओं में सफाई अभियान चल रहा है। 25 मार्च तक सफाई पूरी कराई जाएगी। अप्रैल में नहर के समतलीकरण के लिए धन की मांग की जाएगी। नहर में गुलाबे लगाए जा रहे है। जिन पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें आचार्य बलजोर सिंह, सुभाष चौधरी, विक्रम सिंह आर्य, त्रिपाल सिंह, नरेश पाल, वीरेंद्र सिंह आदि किसान रहे।
सिंचाई मंत्री से मिले योगेश धामा और केपी मलिक
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक ने लखनऊ में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। सिंचाई मंत्री को बागपत आने का न्योता दिया। यही नहीं पूर्वी यमुना नहर में पानी, नहरों की पटरियों का निर्माण, नहरों, रजबाहों और माइनरों की सफाई, बड़ौत से लोनी और गाजियाबाद तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य कराने की मांग भी रखी गई।
बागपत में डिवीजन की स्थापना करने की मांग रखी। विधायकों ने 17 मार्च को सिंचाई मंत्री को बागपत आने का न्योता दिया। उधर, देव पब्लिक स्कूल भड़ल के प्रांगण में 17 मार्च को सिंचाई मंत्री का अभिनंदन समारोह होगा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। सिंचाई मंत्री गैडबरा माइनर का निरीक्षण करेंगे। क्षेत्र में सिंचाई मंत्री के दौरे की तैयारी तेज हो गई है।