फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to increase in testing in summer, the machine is working, two hundred patients are arriving

Baghpat News: गर्मी में जांच बढ़ने से हाफ रही मशीन, पहुंच रहे दो सौ मरीज

Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in testing in summer, the machine is working, two hundred patients are arriving
बागपत। जिला अस्पताल में मरीज बढ़ने पर रक्त जांच की मशीन जवाब दे रहे रही है। जांच अधिक होने के कारण मशीन गर्म हो रही है। जिसको बंद करके दोबारा से जांच करनी पड़ती है। इसके अलावा मरीजों को डिजिटल रिपोर्ट के चक्कर में इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी से लेकर जांच कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना लगभग दो सौ लोग खून की जांच कराने पहुंच रहे हैं। जांच अधिक और गर्मी के कारण जिला अस्पताल की खून की जांच करने वाली (बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर) मशीन गर्म हो रही है। जिससे मरीजों को जांच कराने के लिए अस्पताल में लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है और जांच रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-----
-जिला अस्पताल में खून की जांच कराई थी अब तीन दिन से रिपोर्ट के लिए चक्कर लगा रही हूं। कर्मचारी ने रिपोर्ट के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया है। - रुबीना, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, मगर भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। - रामेश्वर चौधरी, शबगा
-----
वर्जन - अस्पताल में मरीज और जांच बढ़ रही हैं। जांच अधिक होने के कारण मशीन गर्म हो जाती है। मशीन में एक बार में 50 नमूनों की जांच होती है। जबकि रोजाना दो सौ मरीज जांच कराने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जा रही है, इसके कारण भी थोड़ा समय लग रहा है। - डॉ़ श्रवण कुमार, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed