{"_id":"608afe438ebc3e59176b8e4a","slug":"drug-business-increases-with-number-of-patients-baraut-news-mrt536514513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की संख्या के साथ बढ़ा दवा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की संख्या के साथ बढ़ा दवा कारोबार
विज्ञापन
बड़ौत। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण तेज होने के बाद से बाजार में विटामिन सी और पैरासिटामॉल जैसी दवाओं की मांग बढ़ी है। मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से कुछ कंपनियों की दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि अन्य कंपनियों का उनका विकल्प मौजूद है। वह किसी न किसी दुकान पर मिल जा रही हैं।
जनपद में 250 रिटेल और 60 होल सेल मेडिकल स्टोर है। जिन पर पिछले 15 दिन से विटामिन सी व पैरासिटामॉल जैसी दवाइयों के मांग बढ़ी है। जैसे विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के काम आती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए बाजार में लिम्सी नाम का एक टैबलेट आता है, जिसे मुंह में रखकर आसानी से चूसा जाता है। बाजार से लिम्सी गायब है। कई दुकानों पर जाने के बाद भी यह नहीं मिली। अगर किसी दुकान पर मिल जाता है तो वह अधिक मूल्य पर देने की बात करता है। वैसे विटामिन सी अन्य कंपनियों का सिलिन आदि नाम से मौजूद है। इसी तरह पैरासिटामॉल भी हर कंपनी का नहीं मिल पा रहा है।
रोजाना हो रहा 30 लाख का कारोबार, 15 दिन पहले यह कारोबार था 15 लाख
बड़ौत। मेडिकल स्टोर संचालकों सहित आम लोगों में उहापोह की स्थिति है कि कहीं आगे चलकर ये दवाएं बाजार से एकदम से गायब न हो जाएं। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे दवा कारोबार भी बढ़ रहा है। कारोबार बढ़ने से मेडिकल स्टोर संचालकों मेें उम्मीद जगी है। जनपद मेें औसतन दवा कारोबार तकरीबन 30 लाख रुपये रोजाना हो रहा है, जबकि पिछले 15 दिन पहले यह कारोबार मात्र 15 लाख ही था।
विज्ञापन
ये बोले मेडिकल स्टोर संचालक
गांधी रोड स्थित पंवार मेडिकल स्टोर के संचालक देवेंद्र पंवार ने बताया कि लिम्सी पिछले कई दिन से नहीं मिल रही है। दवा एजेंसियों में भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि अन्य कंपनियों का विकल्प उपलब्ध है। पैरासिटामॉल भी कुछ कंपनियों का नहीं मिल रहा है, लेकिन जो भी दवाएं हैं, वह प्रिट रेट पर ही बेची जा रहीं हैं। हमारे नगर में जरूरी दवाओं की कालाबाजारी नहीं हो रही है और न ही कोई डंप कर रहा है, हां पिछले 15 दिन में अचानक मांग बढ़ जाने से बाजार में कुछ दवाएं कम जरूर हो गई हैं, लेकिन उसका विकल्प मौजूद है।
डाकखाना रोड स्थित अग्रवाल मेडिकल के संचालक अक्षत अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 दिन में कोरोना के बचाव में काम आने वाली कुछ दवाओं की मांग बढ़ी है, इससे उनकी कमी हो गई है।
डाकखाना रोड स्थित संजीवनी मेडिकल के संचालक संदीप ने बताया कि विटामिन सी और पैरासिटामॉल बाजार में कम मिल रहा है, जबकि मांग बढ़ गई है।