फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drivers vandalized the toll and beat up the manager and staff.

Baghpat News: वाहन चालकों ने टोल पर तोड़फोड़ कर मैनेजर और कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 11 Nov 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drivers vandalized the toll and beat up the manager and staff.
बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब
- टोल मांगने पर गाड़ी सवारों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन

- मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर हुई घटना, मारपीट में टोल मैनेजर समेत चार घायल
- घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित बालैनी टोल प्लाजा पर रविवार रात टोल मांगने पर स्कॉपियो गाड़ी सवार युवकों ने आधा घंटे तक खूब उत्पात मचाया। टोल पर तोड़फोड़ की गई और टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट में टोल मैनेजर अनुज, टोलकर्मी अभिषेक, कुनाल और यूनित घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।
बालैनी टोल प्लाजा के मैनेजर अनुज ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बागपत की तरफ से स्कॉपियो गाड़ी आई और टोल प्लाजा के 11 नंबर टोल से निकलने लगी। लाइन बंद होने के कारण टोलकर्मियों ने दूसरी लाइन से निकलने के लिए कहा तो उन्होंने दूसरी लाइन से निकलने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि उन्होंने टोल मांगा तो स्कॉपियो गाड़ी सवारों ने टोल देने से मना कर दिया। दोबारा टोल मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर टोलकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही टोल के केबिन में तोड़फोड़ की और बैरियर, कुर्सी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

टोलकर्मियों ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बीच बचाव कराने पर मैनेजर अनुज को भी पीटकर घायल कर दिया। टोल मैनेजर ने बताया कि मारपीट में सोने की चैन भी गुम हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को एंबुलेंस में डौला सीएचसी भेजकर उपचार कराया गया। टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- टोल में तोड़फोड़ करते रहे स्कॉर्पियो सवार, जान बचाकर छिपे रहे कर्मी
टोल मैनेजर अनुज ने बताया कि हमला होने के बाद कर्मी भागकर आसपास छिप गए। इस दौरान करीब आधा घंटे तक स्कॉर्पियो गाड़ी सवार युवक टोल में तोड़फोड़ मचाते रहे और टोलकर्मी जान बचाकर इधर उधर छिपे रहे। उनके जाने के बाद ही कर्मी निकलकर बाहर आए।

-- वर्जन- टोलकर्मियों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी को ट्रैस किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

बालैनी टोल पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत:विडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed