फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driver injured when truck overturned at Swasathya sub-centre in Baghpat

Baghpat News: दीवार और गेट तोड़कर स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में घुसा ट्रक, पलटने से घायल हुआ चालक

Thu, 12 Jan 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

Baghpat News : एक ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार और गेट तोड़ते हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में घुस गया। वहीं ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया।

विज्ञापन
Driver injured when truck overturned at Swasathya sub-centre in Baghpat
बागपत में ट्रक हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में खेकड़ा के मवीकला गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़ते हुए ट्रक परिसर में घुसकर पलट गया। बताया गया कि ट्रक वॉल पुट्टी से भरा हुआ था और वह अनियंत्रित होकर परिसर में घस गया।

विज्ञापन


वहीं ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया गया कि जयपुर जनपद के ग्राम शाहपुर का रहने वाला संतोष कुमार ट्रक चलाता है। वह जयपुर से ट्रक में वॉल पुट्टी से भरे बोरे लादकर बागपत आ रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर मवीकला गांव में पहुंचा। तभी अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे वॉल पुट्टी से भरा ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़कर अंदर घुसकर पलट गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक संतोष कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' ने पूर्व DGP के खिलाफ डाली पोस्ट, आगबबूला हुए अफसर, कैलीर्फोनिया भेजा ईमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रक पलटने का शोर सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले ग्रामीण नींद खुलने पर बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चालक संतोष को 108 एंबुलेंस बुलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य सेंटर की दीवार को नुकसान पहुंचा है। दीवार गिरने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, यंग इंडिया रन में दौड़े युवा, एक्सीडेंट में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed