फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water line broke, supply stalled in 300 houses

Baghpat News: पेयजल लाइन तोड़ी, 300 घरों में आपूर्ति ठप

Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line broke, supply stalled in 300 houses
बागपत की झंकार वाली गली स्थित हनुमान मंदिर के पास हैडपंप से पानी भरती महिलाएं
बागपत। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में मकानों में दरार आने के बाद भी गैस कंपनी और नगर पालिका कर्मी नहीं सुधर रहे हैं। अब झंकार गली में गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे की खोदाई करते हुए पेयजल लाइन तोड़ दी गई। तभी नगर पालिका ने पानी छोड़ दिया और हजारों लीटर पानी बह गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा घरों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने के साथ ही कनेक्शन करने का काम चल रहा है। गैस पाइप लाइन डालने के लिए कंपनी के कर्मचारी शनिवार शाम को झंकार गली में कार्य कर रहे थे। मुख्य मार्ग पर कंपनी कर्मियों ने गड्ढे की खोदाई शुरू की और वहां पेयजल लाइन का मुख्य पाइप तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद पाइप में सुबह की आपूर्ति का बचा हुआ पानी निकलने लगा। उसे देखकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पाइप तोड़ने पर विरोध जताया। तभी नगर पालिका की तरफ से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई और पेयजल लाइन टूटने के कारण हजारों लीटर पानी बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंकार गली, केशव गली, गुरुद्वारा गली, यमुना रोड पर 300 से ज्यादा घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। वहां नगर पालिका कर्मी भी पहुंच गए, लेकिन पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पेयजल लाइन को ठीक किए बिना ही कर्मचारी वहां से भाग गए। आरोप है कि इस तरह गैस कंपनी व नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

--

गैस पाइप लाइन दबाने के लिए गड्ढे की खोदाई करते हुए कर्मचारियों ने पेयजल लाइन को तोड़ दिया। जिससे पानी नालियों में बहने लगा और घरों में पेयजल सप्लाई बंद हो गई। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस कंपनी व नगर पालिका के कर्मचारी भी मनमानी करते हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाता है। - श्याम सिंह

--

पेयजल लाइन टूटने से घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी नलों से भरना पड़ा, जिससे काफी परेशानी हुई। गैस पाइप लाइन डालने वाले भी पेयजल लाइन तोड़कर चले जाते हैं और नगर पालिका के कर्मचारी भी उसे जल्दी ठीक नहीं करते है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। - टूल सिंह


--

पेयजल लाइन किस जगह पर टूटी है, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। नगर पालिका के कर्मचारी वहां गए थे और उसके बाद भी लाइन ठीक नहीं करके आए हैं। इसका पता करके उन कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी और लाइन को जल्द ठीक कराया जाएगा। - राजेश राणा, ईओ नगर पालिका

बागपत की झंकार वाली गली स्थित हनुमान मंदिर के पास हैडपंप से पानी भरती महिलाएं

बागपत की झंकार वाली गली स्थित हनुमान मंदिर के पास हैडपंप से पानी भरती महिलाएं

बागपत की झंकार वाली गली स्थित हनुमान मंदिर के पास हैडपंप से पानी भरती महिलाएं

बागपत की झंकार वाली गली स्थित हनुमान मंदिर के पास हैडपंप से पानी भरती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed