फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drinking water crisis deepens in one-third of the population

Baghpat News: एक तिहाई आबादी में पेयजल संकट गहराया

Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in one-third of the population
- पानी के टैंकर भेजकर चल रहा काम
विज्ञापन

बड़ौत। नगर क्षेत्र के एक तिहाई इलाके में किसी न किसी वजह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जगह-जगह पालिका को पानी के टैंकर भेजकर पूर्ति करनी पड़ रही है।
नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में से ज्यादातर वार्ड में पानी का संकट गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। मोहल्ला गड़रियान, सर्कुलर रोड पर पेयजल संकट पिछले दो माह से बरकरार है। 50 से अधिक परिवारों का सहारा एकमात्र हैंडपंप है। सुबह से शाम तक इस हैंडपंप पर पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है। इसके अलावा कांशीराम आवासीय कालोनी, बड़ा जैन मंदिर, थाना रोड पर भी पेयजल संकट बढ़ा हुआ है। अब बावली रोड, पट्टी चौधरान, वाल्मीकि बस्ती आदि स्थानों पर पेयजल संकट तीन दिनों से गहराया हुआ है। यहां पर भी पालिका को पानी के टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी का टैंकर आते ही सड़क पर बाल्टी, डब्बे, बर्तन लेकर लोगों की कतार लगनी शुरू हो जाती है।
यहां के लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर तीन दिन से फुंकी पड़ी हुई है, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल नगर के दूसरे स्थानों का भी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक का कहना है कि फुंकी मोटर को ठीक करा दिया गया है, आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed