{"_id":"64a6afc5adde3187620c4414","slug":"dreaded-jackals-attacked-farmers-baraut-news-c-31-1-smrt1003-1473-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खूंखार हुए गीदड़, किसानों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खूंखार हुए गीदड़, किसानों पर किया हमला
Thu, 06 Jul 2023 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
- असारा गांव में खेतों में काम कर रहे आठ किसानों को काटकर किया घायल
बड़ौत। देहात क्षेत्र के जंगलों में गीदड़ खूंखार हो गए हैं। गीदड़ों ने बृहस्पतिवार की सुबह असारा गांव में खेतों में काम कर रहे आठ से अधिक किसानों पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। घायलों को नगर की सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रोजाना की तरह किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकलकर गीदड़ों के झुंड ने जावेद, इमरान, शहीद, कल्लू, लुकमान, मोइन खालिदा, शमशाद आदि पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर वहां पर पहुंचे और गीदड़ों के झुंड को वहां से भगाया, बाद में लोगों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में खालिद शमशाद कल्लू और शहीद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर गीदड़ के हमले से किसानों में दहशत का मारौल बना हुआ।
वर्जन-
इस समय गीदड़ों का बच्चों को जन्म देने का समय होता है, ऐसे में वे अपने बच्चों के लिए खतरा समझते हुए लोगों पर हमला कर देते है। ऐसे में उनसे सावधान रहें। - संजय कुमार वन रक्षक।