फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Drainage of contaminated water stalled in Arjun Puram, people suffering

Baghpat News: अर्जुनपुरम में दूषित पानी की निकासी ठप, लोग बेहाल

Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drainage of contaminated water stalled in Arjun Puram, people suffering
बागपत की अर्जुन पुरम कालोनी की गली में भरा शुगर मिल का पानी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शहर की अर्जुन पुरम कॉलोनी की गली में नाली के दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसका समाधान कराने के लिए मोहल्लेवासी अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाकर थक गए है। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अर्जुनपुरम कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा, राजबीर, बिट्टू, अमित, सुमित चौहान, राकेश, सोनू आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में कई सालों से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। बताया कि कॉलोनी के सामने से शुगर मिल का नाला गुजर रहा है। जिसके ओवरफ्लो होने के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। जिस कारण उनकी गली के दूषित पानी की निकासी भी अटक गई है। निकासीनहीं होने से दूषित पानी गली में भरा हुआ है। कई महीने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए कई बार नगर पालिका व अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा
मौसम बदल रहा है और कई प्रकार की संक्रामक बीमारी फैल रही है। गली में दूषित पानी भरा होने के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। - योगेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी आकर नहीं देखते
बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने लोगों की समस्या पर संज्ञान नहीं लिया। समस्या का समाधान कराने के लिए एक बार भी अधिकारियों ने कालोनी में आकर जलभराव की स्थिति नहीं देखी। - राहुल चौहान
गली में बच्चे भी नहीं खेल सकते
गली में दूषित पानी भरा होने के कारण समस्याएं बढ़ गई है। जिस कारण बच्चे गली में खेल नहीं सकते। जो भी बच्चा गली में जाता है तो वह कीचड़ में गंदा हो जाता है। - पुष्पा देवी
जल्द कराया जाए समाधान
कॉलोनी में दूषित पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, जिससे संक्रामक बीमारी न फैल सके। गली में आवागमन करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - राजकुमार

अर्जुन पुरम में पानी निकासी के लिए दो दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी। इसके लिए कच्चा नाला बनवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जल्द ही कॉलोनी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - राजेश राणा, ईओ

राजकुमार

राजकुमार- फोटो : BAGHPAT

पुष्पा देवी

पुष्पा देवी- फोटो : BAGHPAT

राहुल चौहान

राहुल चौहान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed