{"_id":"86463e66722a5008f935d4da671a075d","slug":"dr-radhakrishanan-ko-yad-kiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅ. राधाकृष्णन काे याद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅ. राधाकृष्णन काे याद किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेहरू बाल एकेडमी में प्रधानाचार्य सुरेंद्र जैन और डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं को राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में गोपाल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। दाहा गांव स्थित शिव शंकर पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक पवन शास्त्री को प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह राणा ने सम्मानित किया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल, क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। आदित्य पब्लिक स्कूल सरूरपुर कलां में बांसुरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नेहा प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। मेजर जयभगवान सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में बीएड और बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आरपी जैन मौजूद रहे। द्रोण पब्लिक स्कूल शेरपुर लुहारा में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक हरेंद्र तोमर ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।