{"_id":"62321d600b658143fb09bb05","slug":"don-t-take-stress-prepare-for-the-exam-carefully-baghpat-news-mrt580671574","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव न लें,ध्यान लगाकर करें परीक्षा की तैयारी,रिवीजन के साथ-साथ लिखने का भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव न लें,ध्यान लगाकर करें परीक्षा की तैयारी,रिवीजन के साथ-साथ लिखने का भी करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवीजन के साथ-साथ लिखने का भी करें अभ्यास
परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार समय प्रबंधन भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अब केवल रिवीजन का समय बचा है। ऐसे में शिक्षाविद ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा की तैयारी करते समय तनाव बिल्कुल न लें और ध्यान लगाकर तैयारी करें। शिक्षकों ने छात्रों को रिवीजन के साथ-साथ लिखने का अभ्यास करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लिखने का अभ्यास करने से लिखित परीक्षा में पेपर हल करने में आसानी रहेगी। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी करने के लिए विषयवार समय का प्रबंधन करना भी जरूरी है। इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।
तनाव न ले, रूटीन की तरह करें तैयारी
परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्र तनाव न लें, बल्कि तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा की तैयारी रूटीन में चलने वाली पढ़ाई की तरह करें, इससे परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। परीक्षा की तैयारी में परेशानी आने पर छात्र-छात्राएं विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। - जिला विद्यालय निरीक्षक
समय प्रबंधन के साथ करें तैयारी
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय का प्रबंधन जरूरी है। रिवीजन के साथ लिखने का अभ्यास करना भी आवश्यक है। परीक्षा की समय प्रबंधन से तैयारी करने में आसानी रहती है।-जयपाल शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य
विज्ञापन
सूत्रों को लिखकर करें याद
परीक्षा में गणित और विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में परेशानी न हो इसके लिए गणित व विज्ञान के सूत्रों को बार-बार लिखकर देखें और याद करें। लिखकर याद करने से सूत्रों को आसानी से याद किया जा सकता है।-डॉ. प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्य जीजीआईसी
नए टॉपिक पर समय बर्बाद न करें
परीक्षा के अब काफी कम समय बचा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं नए टॉपिक पर समय बर्बाद न करें। पूर्व में पढे़ गए टॉपिक का ही रिविजन करें। इसके अतिरिक्त पौष्टिक आहार और पूरी नींद लें ताकि परीक्षा की तैयारी में परेशानी न हो।-अंतरिक्ष कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल